[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में विमला देवी सैनी की स्मृति में पंचम तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 101 पौधे बांटे गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में विमला देवी सैनी की स्मृति में पंचम तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 101 पौधे बांटे गए

खेतड़ी में विमला देवी सैनी की स्मृति में पंचम तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 101 पौधे बांटे गए

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : कस्बे के वार्ड नंबर 20 स्थित पशु चिकित्सालय के पास सोमवार को विमला देवी सैनी स्मृति में पंचम तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

समारोह में पूर्व उप निदेशक चिकित्सा विभाग डॉ. राघवेंद्र पाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व लोकपाल महावीर प्रसाद तोगड़िया ने की। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष बिजेश शाह, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. शिवकुमार सैनी, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप कुमार सुरोलिया, कुमावत समाज अध्यक्ष रामावतार वर्मा, डॉ. सोमदत्त भगत, बनवारीलाल मावर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलराम गुर्जर, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता व अनुराधा सैनी सहित कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. राघवेंद्र पाल ने अपने संबोधन में कहा कि तुलसी का पौधा भारतीय संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर होकर पर्यावरण को शुद्ध करने में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमी गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा तैयार किए गए 101 तुलसी के पौधे उपस्थित लोगों को वितरित किए गए।

वक्ताओं ने तुलसी के धार्मिक व पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महामंत्री विनोद सोनी, प्रदेश सचिव एवं नीमकाथाना जिला प्रभारी कृष्ण दूधवा, डॉ. अक्षय शर्मा, राजेश कुमावत, महीपाल कुमावत, पंडित राजकुमार व्यास, विमल कुमार सैनी, किशोर शर्मा, बलवीर सैनी, निकेश पारीक, केशव प्रसाद शर्मा, सत्यवीर महारानियां, ऋधिका सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles