[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर उठी आवाज, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर उठी आवाज, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर उठी आवाज, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

बिसाऊ : ग्राम बिरमी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान निजी इंग्लिश मीडियम विद्यालयों द्वारा किताबों और यूनिफॉर्म की मनमानी कीमत वसूले जाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। अभिभावकों की ओर से इस संबंध में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को अवगत कराया गया।

शिकायत में बताया गया कि निजी स्कूल संचालक किताबों और यूनिफॉर्म के नाम पर अभिभावकों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। साथ ही यह भी कहा गया कि सरकार द्वारा पीपी-4 और पीपी-5 कक्षाओं की किताबें प्रिंट नहीं कराई जा रही हैं, इसके बावजूद अभिभावकों पर जबरन खरीद का दबाव बनाया जा रहा है।

अभिभावकों ने यह भी बताया कि वे खुलकर शिकायत करने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें आशंका रहती है कि इससे उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की शिकायतें उनके संज्ञान में आई हैं और दोषी पाए जाने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में उठे इस मुद्दे के बाद अभिभावकों को उम्मीद है कि प्रशासन की सख्ती से निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम लगेगी और उन्हें राहत मिलेगी।

Related Articles