नायक समाज ने राष्ट्रीय स्तर पर किया आंदोलन समिति का गठन
नायक समाज ने राष्ट्रीय स्तर पर किया आंदोलन समिति का गठन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सरकार के अधिकारियों द्वारा नायक जाति में उत्पन्न की गई विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर 4 जून को आंदोलन की शुरुआत में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और आंदोलन के दौरान सहयोग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक आंदोलन समिति का गठन किया गया है। अखिल भारतीय नायक विकास महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नायक ने राष्ट्रीय स्तर पर गठित आंदोलन समिति में मुख्य सलाहकार मंडल की घोषणा करते हुए बताया कि अनेक जातियों के इतिहास और सामाजिक जीवन पर शोधकर्ता डा. शिव रतन नायक, नायक समाज के जनजाति अधिकार के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले भंवरलाल नायक देवली, सामाजिक न्याय के लिए प्रसिद्ध और सम्मानित नानगराम नायक, समाज शास्त्री राम चरण नायक को मनोनीत किया है। इसी तरह राष्ट्रीय आंदोलन समिति के द्वारा एक विधि सलाहकार मंडल की घोषणा भी की गई है जिसके तहत एडवोकेट रायसिंह चौहान, एडवोकेट आर के नायक, एडवोकेट दिनेश नायक और एडवोकेट मनोज कुमार भाटी को लिया गया है।
भंवरलाल नायक लोहरा ने कहा है कि नायक समाज के सभी एडवोकेट साथी सहयोग के लिए आमंत्रित हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नायक ने राष्ट्रीय आंदोलन समिति का गठन करते हुए आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष नायक दिल्ली से, राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय नायक जोधपुर राजस्थान से, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय बोयत एवं कार्यकारिणी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रायसिंह चौहान, हरियाणा प्रदेश सह संयोजक पन्ना लाल नायक, मध्यप्रदेश राष्ट्रीय महासचिव सुरेश चंद्र नायक, मध्यप्रदेश महामंत्री इंजीनियर जयंती लाल नायक, प्रदेश अध्यक्ष अमरसिंह नायक एवं कार्यकारिणी, कैलाश नायक जयपुर संभाग संयोजक, सुरज्ञान सिंह टोंक सवाई माधोपुर, सांवरमल नायक सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर, प्रदेश महासचिव नानूराम नायक, प्रदेश महासचिव भूरा राम खींवसर नागौर, इनके अतिरिक्त नायक समाज विकास विकास संस्था, श्री पाबूजी महाराज सेवा संस्था, श्री आदर्श नायक सेवा समिति, नायक भील सेवा संस्था बीकानेर, अखिल भारतीय नायक सभा, सहित हजारों नायक बंधुओं का समर्थन आंदोलन को प्राप्त हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2107448


