प्रधानाचार्य ने मां को बेटे की टीसी देने से मना किया, शिक्षा से वंचित हुआ 10 वर्षीय बालक
प्रधानाचार्य ने कहा कि सरपंच और 10 लोग लिखकर देंगे तब मिलेगी टीसी : मां ने कलेक्टर अभिषेक सुराणा से लगाई बेटे की टीसी दिलवाने की गुहार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरु : एक तरफ तो केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं बनाकर शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे। दूसरी तरफ चूरू जिले के धीरवास बड़ा गांव में स्थित भरत पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य की मनमानी के कारण एक बालक का भविष्य खराब हो रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अन्यत्र अध्ययन हेतु चौथी कक्षा पास कर चुके बालक रितिक की टीसी देने से साफ मना कर दिया है। इस संबंध में एक महिला कमलेश देवी ने आज चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन देकर भरत पब्लिक स्कूल धीरवास बड़ा के प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पुत्र रितिक की टीसी दिलवाने की मांग की है।
कमलेश पुत्री पूर्णा राम ने लिखा है कि उसका पति महावीर उसके और बच्चे रितिक उम्र 10 वर्ष के साथ मारपीट करता है। इस कारण वह अपने पीहर जोड़ी पट्टा सात्यूं जिला चूरू में रहने लगी है। कमलेश ने अपने पति महावीर के खिलाफ फौजदारी मुकदमा भी दर्ज करवा रखा है। उसके पुत्र रितिक ने भरत पब्लिक स्कूल धीरवास बड़ा से कक्षा 4 उत्तीर्ण की है। उसकी कोई फ़ीस बकाया नहीं है। रितिक अपनी मां कमलेश के संरक्षण में है। वह उसे अपने पीहर जोड़ी पट्टा सात्यूं में पढ़ाना चाहती है। वह रितिक की टीसी लाने भरत पब्लिक स्कूल धीरवास बड़ा गई तो प्रधानाचार्य ने टीसी देने से साफ़ मना कर दिया। इस कारण रितिक का प्रवेश नहीं हो रहा है और उसकी पढ़ाई बंद हो गई है।
प्रधानाचार्य का कहना है कि गांव का सरपंच और 10 लोग लिखकर देंगे तब टीसी मिलेगी। ऐसे कभी भी टीसी नहीं मिलेगी चाहे स्कूल बंद हो जाए। भरत पब्लिक स्कूल धीरवास बड़ा के प्रधानाचार्य की इस हठधर्मिता ने बालक रितिक को शिक्षा से वंचित कर रखा है। साथ ही कई सवाल भी उठ रहे हैं। एक प्रकार से प्रधानाचार्य द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ठेंगा दिखाया जा रहा है। कमलेश ने लिखा है कि बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसकी टीसी दिलवाई जाए ताकि उसे जोड़ी पट्टा सात्यूं के स्कूल में कक्षा 5 में प्रवेश मिल सके। अब देखना यह है कि चूरू कलेक्टर अभिषेक सुराणा बच्चे की टीसी दिलवाते हैं या नहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2122367


