[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उत्तर प्रदेश-मुजफ़्फरनगर : जिसके प्यार में रुखसार से बनी माही, वही शेखर अपने जीजा से संबंध बनाने का डाल रहा दबाव, युवती ने दी आत्मदाह की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

उत्तर प्रदेश-मुजफ़्फरनगर : जिसके प्यार में रुखसार से बनी माही, वही शेखर अपने जीजा से संबंध बनाने का डाल रहा दबाव, युवती ने दी आत्मदाह की चेतावनी

मुज़फ्फरनगर में प्यार के लिए मुस्लिम युवती बनी हिन्दू, पति कर रहा उत्पीड़न, नहीं मिला न्याय तो कर लेगी डीएम दफ्तर पर आत्मदाह !

उत्तर प्रदेश-मुजफ़्फरनगर : पति के जुल्म-ओ-सितम से तंग आकर इंसाफ की आस लिए छह माह से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही पीडि़त महिला को नहीं मिल रहा इंसाफ। पीडि़त ने खाकीधारी रक्षकों पर भी सुनवाई न करने का आरोप लगाया हैं।पीडि़त महिला ने 2021 में मुस्लिम धर्म से हिंदू धर्म को अपनाकर लव मैरिज की थी । पीडि़त महिला ने ज़िला प्रशासन को एक सप्ताह में इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

दरअसल, बुधवार 17 मई 2023 को नई मंडी निवासी रुकसार ऊर्फ माही ने मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपना पीछले तीन सालों में पति द्वारा दी गई यातनाओं का बखान किया, वहीं पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से ज़िला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को भी आप बीती से अवगत कराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

पीडि़त महिला का आरोप हैं कि नई मंडी निवासी शेखर से करीब तीन साल पूर्व प्रेम प्रसंग हो गया था, मगर दोनों के दरमिया अलग अलग समुदाय की दीवार आ रही थी, जिसको तोडऩे एवं एक दूसरे के होने के लिए रुकसार ने हिंदू धर्म अपना लिया और रुकसार से माही बनकर  शेखर की हो गयी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही शेखर माही से घृणा करने लगा और दूरियां बनाने लगा।

आरोप हैं कि रुकसार ऊर्फ माही ने जब रिश्तों में बढ़ रहीं दूरियों का कारण पूछा तो शेखर ने तलाक देने की बात कही। आरोप है कि तभी से शेखर पीडि़त महिला के मायके वालों के साथ मिलकर रुकसार ऊर्फ माही को जान से मारने का षडयंत्र रच रहा है। आरोप है कि पीडि़त महिला को धमकी भरे फोन भी कई बार आ चुके हैं। आरोप है कि शेखर अपने जीजा के साथ संबंध बनाने के लिए भी कई बार दबाव बना चुका है।

पीडि़त महिला का कहना है कि शेखर की बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीडि़त रुखसार उर्फ़  माही ने पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन पर भी कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। पीडि़त का कहना है कि पिछले छह महीनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर केवल इस आस को लेकर काट रही है कि उसको कभी न कभी तो इंसाफ मिलेगा, मगर कोई किसी प्रकार का इंसाफ तो दूर की बात है आश्वासन भी खाकीधारियों द्वारा नहीं दिया गया है, जिससे क्षुब्ध होकर पीडि़त महिला ने जिला प्रशासन से इच्छामृत्यु की गुहार लगाई है। पीडि़त महिला का कहना है कि यदि उसको एक सप्ताह में इंसाफ नहीं मिला, तो वह जिला कलेक्ट्रेट स्थित जिला अधिकारी कार्यालय के  सामने ही आत्मदाह करेगी। पीडि़त महिला ने इस आत्मदाह का जिम्मेदार जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को ठहराया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77