पीर ग़ुलाम नसीर नज़मी सुलैमानी सज्जादानशीन दरगाह फतेहपुर ने पत्रकार मोहम्मद अली पठान को किया सम्मानित
पीर ग़ुलाम नसीर नज़मी सुलैमानी सज्जादानशीन दरगाह फतेहपुर ने पत्रकार मोहम्मद अली पठान को किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरु : जिला मुख्यालय पर भाई जी चौक स्थित राणा जी के नोहरे में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कोंम चेजारा की तरफ से महम्मुद अली राणा के नेतृत्व में दरगाह शरीफ हज़रत ख़्वाजा हाजी मुहम्मद नजमुद्दीन सुलैमानी फ़तेहपुर शेखावाटी के मुख्य गद्दिनशीन का चूरू पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया जीसमें 51 किलो की फूलमाला एवं फुल बरसाकर कोम चेजारान की तरफ से साफा बांधकर दस्तारबंदी की गई। एवं हजरत ख्वाजा नज़्म सरकार की शान में कव्वालियों का आयोजन किया राणा जी के नोहरे को खूबसूरत लाइटिंग व आतिशबाजी से सजाया गया था।

पीर गुलाम नासिर साहब ने अपने साहबजादे पीर गुलाम नजम को अपना जानशीन सज्जादा नशीन मुतवली दरगाह हज़रत पीर हाजी नजमुद्दीन सुलेमानी फतेहपुरी को मुकर्रर किया । (उत्तराधिकारी) इस खुशी में यह समारोह आयोजित किया गया था । और शहर की चार शख्सियत को दरगाह फतेहपुर की तरफ से नवाजा गया जिसमें। मोहम्मद अली पठान पत्रकारिता क्षेत्र में और शिक्षाविद् शायर इदरीश राज़ चूरवी, और 50 साल से सेवा दे रहे कौम चेजारान में इमाम मौलाना मोतिउर रहमान एवं कोम चेजारान के अध्यक्ष फारूक चेजारा को पगड़ी बांधकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम मे महम्मुद राणा, डॉ जाकिर हुसैन, मोहम्मद रफीक चौहान, करामत खान उर्दू अदीब, हाजी रफीक छिपा, मास्टर अजीज खान दिलावर खानी, जाफर खान, नौशाद खान, अयूब खान चायल, महबूब खान नसवान, गफ्फार खान इंजीनियर, असलम गारमेंट, मोहम्मद यूसुफ, फारूक चौहान, इलियास राणा आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन शायर इदरीश राज़ चुरवी ने किया पीर साहब ने देश दुनिया में भाईचारा अमन शांति की दुआएं की। आयोजक महम्मुद राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2202967


