[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में महिलाएं बोलीं-संसद और विधानसभाओं में हमारी संख्या बढ़ेगी:मानव श्रृंखला बनाई, स्कूटी रैली निकाली, हस्ताक्षर अभियान से पीएम का आभार जताया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में महिलाएं बोलीं-संसद और विधानसभाओं में हमारी संख्या बढ़ेगी:मानव श्रृंखला बनाई, स्कूटी रैली निकाली, हस्ताक्षर अभियान से पीएम का आभार जताया

सीकर में महिलाएं बोलीं-संसद और विधानसभाओं में हमारी संख्या बढ़ेगी:मानव श्रृंखला बनाई, स्कूटी रैली निकाली, हस्ताक्षर अभियान से पीएम का आभार जताया

सीकर : सीकर में आज सुबह महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। महिलाओं ने हस्ताक्षर बैनर पर सिग्नेचर कर महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और मानव श्रृंखला बनाकर महिलाओं के सम्मान में नारेबाजी की।

इसके बाद परशुराम पार्क से जाटिया बाजार तक स्कूटी रैली निकाली। स्कूटी रैली को पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष निकिता राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अन्य पार्टियों को भी समर्थन करना चाहिए

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता इंदिरा गठाला व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा ने कहा कि महिलाओं को 33% फीसदी आरक्षण मिलने से समाज को मजबूती मिलेगी। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो महिलाओं से जुड़े मुद्दे आसानी से सामने आ सकेंगे। महिला आरक्षण बिल पास होते ही पूरे विश्व में भारतीय महिलाओं का मान बढ़ेगा, ऐसे समय में अन्य पॉलिटिकल पार्टियों को भी बिल के समर्थन में खड़ा होना चाहिए।

महिलाओं की पावर बढ़ाना ज्यादा अहम

वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को सुविधाएं देना ही काफी नहीं है, महिलाओं की पावर बढ़ाना ज्यादा अहम है। महिलाएं फैसले करने वाली बनें इसके लिए महिलाओं का पॉलिटिकली रिप्रजेंटेशन बढ़ना जरूरी है। देश की आधी आबादी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार का ये कदम राजस्थान की महिलाओं को भी मजबूत करेगा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान जिला संयोजक अर्चना पुरोहित, नीलम मिश्रा, सोशल मीडिया संभाग प्रभारी शालिनी माथुर, जेस्मिन बानो, भंवरी खोखर, अनुराधा, स्नेहा सैनी, सोनू सोनी, पूजा चौधरी समेत भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles