पुलिसकर्मियों को अग्निशमन प्रशिक्षण:आगजनी से बचाव और नियंत्रण के लिए प्रायोगिक जानकारी दी गई
पुलिसकर्मियों को अग्निशमन प्रशिक्षण:आगजनी से बचाव और नियंत्रण के लिए प्रायोगिक जानकारी दी गई
रानौली : राष्ट्रीय अग्निशमन सुरक्षा अभियान के तहत रानोली थाने में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 14 से 20 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल नियंत्रण पाने के प्रायोगिक तरीके सिखाए गए।
प्रशिक्षण में फायरमैन शुभम बेनीवाल, डीसीपीओ विनोद फुलवारियां, हंसराज गुर्जर, राकेश धीवा और श्रवण कुमार सहित फायरमैन रामोतार ने भाग लिया। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, आग लगने के कारणों और बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। टीम ने मौके पर प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया, जिसमें बताया गया कि शुरुआती स्तर पर सही प्रयासों से बड़ी आगजनी की घटनाओं को रोका जा सकता है।

फायरमैन शुभम बेनीवाल ने बताया कि यह अभियान जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि ‘सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज ही आग की घटनाओं की रोकथाम का मजबूत आधार बन सकता है’।
इस अवसर पर रानोली थानाधिकारी रामलाल जाटोलिया और समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना तथा आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2119008


