[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में अफीम बेचने की फिराक में था, घेरकर दबोचा:पुलिस देख भागने का प्रयास किया, तलाशी में नशे का सामान मिला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं में अफीम बेचने की फिराक में था, घेरकर दबोचा:पुलिस देख भागने का प्रयास किया, तलाशी में नशे का सामान मिला

झुंझुनूं में अफीम बेचने की फिराक में था, घेरकर दबोचा:पुलिस देख भागने का प्रयास किया, तलाशी में नशे का सामान मिला

मण्ड्रेला : झुंझुनूं में मण्ड्रेला थाना पुलिस ने खुड़िया का बास गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने खेत में बने मकान के बाहर ग्राहक की फिराक में खड़ा था। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

तलाशी में मिली अफीम

​थानाधिकारी कैलाशचन्द को गुप्त सूचना मिली थी कि खुड़िया का बास निवासी सुभाष पुत्र श्योनारायण जाट अपने खेत में बने मकान के सामने खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे तत्परता से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 108 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

​गिरफ्तार आरोपी सुभाष से पुलिस अब कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ​वह यह अफीम कहां से लेकर आया था। ​इलाके में वह किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था।

Related Articles