[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

11 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:सरदारशहर पुलिस ने की कार्रवाई, कोर्ट में पेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

11 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:सरदारशहर पुलिस ने की कार्रवाई, कोर्ट में पेश

11 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:सरदारशहर पुलिस ने की कार्रवाई, कोर्ट में पेश

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने 11 साल से फरार चल रही एक स्थाई वारंटी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी जशोदा पत्नी कैलाश सोनी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के मामले में वारंट जारी था। वह पिछले 11 सालों से फरार चल रही थी और लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

थानाधिकारी सरदारशहर मदनलाल बिश्नोई के निर्देशन में गठित एक टीम ने जशोदा को सरदारशहर कस्बे से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य संजय कुमार और मंगलसिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles