जमीन पर कब्जे के लिए बुजुर्ग की हत्या:ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाठियां और सरिया लेकर आए हमलावर, गला दबाकर मारा
जमीन पर कब्जे के लिए बुजुर्ग की हत्या:ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाठियां और सरिया लेकर आए हमलावर, गला दबाकर मारा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में जमीन पर कब्जा करने के लिए बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। 12 से ज्यादा लोगों ने मारपीट कर गला दबाकर जान से मार दिया। आरोपी पहले भी दो बार जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर चुके थे। मामला मंगलवार देर रात 1 बजे दांतारामगढ़ थाना इलाके का है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाठियां-सरिए लेकर आए थे हमलावर
घटना दांतारामगढ़ के मगरा तन करड़ की है। मृतक का नाम श्योजीराम जाट(65) है। मृतक के भाई मूलचंद ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे घर पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बाइक पर हनुमान, मीनादेवी,देवाराम, मिंटा, मुकेश, दिनेश, कमल, लालाराम, राजेश,श्रवण, सुरेश, रमेश, सुप्यारीदेवी, नाथूराम, पेमाराम, रमेश, बिमला, भूरीदेवी, गंगादेवी और खेमाराम आए थे। उनके पास लाठियां और सरिए थे। इसके अलावा ब्लॉक और टीनशेड भी लेकर आए थे। उन्होंने हमारी जमीन और घर पर कब्जा करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
बीच-बचाव करने वालों को भी जमकर मारा
मूलचंद ने बताया कि मेरा बड़ा भाई श्योजीराम ने उन्हें रोका तो उसके साथ इन लोगों ने मारपीट की। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर जगदीश बीच-बचाव करने के लिए गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। उसे भी गंभीर चोट आई है। सभी लोगों ने श्योजीराम का गला दबाकर और मारपीट करके हत्या कर दी।
सभी आरोपी जमीन पर कब्जा करने के इरादे से आए थे। दो बार पहले भी इन्होंने कब्जा करने की कोशिश की। इस संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई थी और एसडीएम को भी इस्तगासा पेश किया गया था।

जमीन का ये है मामला
घटना अमरचंद गोयल पुत्र नारायण महाजन निवासी आनंद नगर सीकर की साजिश से हुई। उसका और उसके भाइयों की खातेदारी मूलचंद की जमीन में गलती से दर्ज हो गई है। अमरचंद और उसके परिजनों ने अपने नाम गलत खातेदारी होने का फायदा उठाकर जमीन हमला करने आए लोगों को बेची थी।
2 से 3 दिन पहले अमरचंद ने धमकी भी दी थी कि मैंने तो रजिस्ट्री करवा दी। अब लोगों से तुमको मरवाकर कब्जा कर लेंगे। फिलहाल अब शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2103504


