लक्ष्मणगढ़ में जूस की दुकान में चोरी:1.48 लाख रुपए लेकर बदमाश फरार, वारदात के दौरान खाए गन्ने
लक्ष्मणगढ़ में जूस की दुकान में चोरी:1.48 लाख रुपए लेकर बदमाश फरार, वारदात के दौरान खाए गन्ने
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ शहर के मणासिया रोड़ पर एक चोरी की वारदात सामने आई है, जहां गन्ने का जूस बेचकर मजदूरी करने वाले युवकों के यहां से मंगलवार सुबह डेढ़ लाख रुपए से अधिक की नगदी व सामान चोरी हो गया।
कार में बैठकर भागे आरोपी
भरतपुर निवासी जयपाल ने बताया-वह अपने पांच साथियों के साथ मणासिया रोड़ पर किराए की दुकान लेकर रहता है। उनके पास चार गन्ने की मशीनें हैं, जिनसे वे दिन में आसपास के गांवों में जूस बेचकर गुजारा करते हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे सभी साथी खाना खाकर सो गए थे। मंगलवार अलसुबह एक साथी, जो मशीन वाहन में सो रहा था, कुछ आवाज सुनकर जागा तो देखा कि कुछ लोग सामान लेकर भाग रहे हैं। उसके शोर मचाने पर अन्य साथी भी जागे, लेकिन तब तक आरोपी कार में बैठकर फरार हो चुके थे।
दो बैग और नगदी मिली गायब
पीड़ितों ने जब अपना सामान सम्भाला तो दो बैग गायब मिले, जिनमें करीब 1.48 लाख रुपए नगद थे। इसके अलावा दो मोबाइल, मशीन वाहन की बैटरी, गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन, कपड़े और जूते सहित अन्य सामान भी चोरी हो गया।
सीसीटीवी में दिखे बदमाश
पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सुबह 4:52 बजे एक कार उनकी दुकानों के बाहर आकर रुकती है और कुछ युवक बार-बार दुकान और कार की तरफ आते-जाते नजर आते हैं। आरोपी करीब 12 मिनट तक मौके पर बेखौफ रहे और 05:03 बजे के आसपास पीड़ित के जागने पर फरार हो गए। घटना के समय तीन युवक दुकान के बाहर सो रहे थे, जबकि एक युवक दुकान के अंदर और एक मशीन वाहन में सो रहा था। पीड़ितों का मानना है कि संभवतः चोरों ने सो रहे युवकों को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वे जाग नहीं पाए।
पीड़ित सहदेव ने बताया कि वह मशीन वाहन में सो रहा था, अलसुबह दुकान के बाहर रखी बर्फ की पेटी से एक चोर टकराया, जिससे उसकी नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर बाकी युवक भी उठे, लेकिन तब तक आरोपी कार में बैठकर भाग निकले। मौके पर छिला हुआ गन्ना मिलने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी वारदात के दौरान गन्ना खाकर गए और करीब 10-12 किलो गन्ना अपने साथ भी ले गए।
करीब 20 दिन की कमाई ले उड़े चोर
पीड़ितों ने बताया कि चोरी हुई रकम उनकी करीब 20 दिन की मेहनत की कमाई थी, जिसे आरोपी अपने साथ ले गए। वे पिछले आठ वर्षों से हर गर्मी में यहां आकर मजदूरी करते हैं, लेकिन इस घटना ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर गहरा असर डाला है। गैस सिलेंडर, चूल्हा और कपड़े-जूते तक चोरी हो जाने से अब उनके सामने खाने-पीने और पहनने तक की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
घटना की सूचना मिलने पर पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, एसआई राजकुमार यादव ने बताया कि रात को उनके सोते समय यह घटना हुई है, पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2103469


