पंजीका बास में 6 बीघा गेहूं की फसल जली:अज्ञात व्यक्ति ने रात में ढेरी में लगाई आग, किसान को भारी नुकसान
पंजीका बास में 6 बीघा गेहूं की फसल जली:अज्ञात व्यक्ति ने रात में ढेरी में लगाई आग, किसान को भारी नुकसान
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के पंजीका बास स्थित स्वामियों की ढाणी में एक अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय गेहूं की कटाई कर इकट्ठी की गई फसल में आग लगा दी। इस घटना में करीब 6 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है।
किसान राजेंद्र स्वामी ने बताया कि यह खेत भोलाराम का है, जिसमें बंटाई पर गेहूं की फसल बोई गई थी। हाल ही में फसल की कटाई कर उसे एक जगह इकट्ठा किया गया था और अगले दिन थ्रेसर मशीन से निकालने की तैयारी थी।
लेकिन थ्रेसिंग से पहले ही देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने फसल में आग लगा दी। आग लगने की सूचना तुरंत गुढ़ागौड़जी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, तब तक आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया था और बुझाने के प्रयासों के बावजूद फसल को बचाया नहीं जा सका।
घटना के बाद पीड़ित राजेंद्र स्वामी ने गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग के साथ-साथ प्रशासन और सरकार से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की भी अपील की है।
इस घटना से क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल है। किसानों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से उनकी मेहनत बर्बाद हो जाती है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2103466


