बिजौला मंदिर परिसर शिमला में घीलौड़ी एवं बिजौला मन्दिर समिति की बैठक संपन्न
नवीनीकरण के बाद नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा
शिमला : बिजौला मंदिर परिसर शिमला में घीलौड़ी एवं बिजौला मंदिर व्यवस्था समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच शिवताज सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया बैठक के दौरान बाबूलाल शर्मा ने समिति के इतिहास और कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस समिति का पंजीकरण सर्वप्रथम वर्ष 1983-84 में किया गया था। लंबे समय के बाद, अब 10 मार्च को समिति का पुनः नवीनीकरण प्रमाण पत्र (Renewal Certificate) सफलतापूर्वक जारी हो गया है। सदस्यों को अवगत कराया गया कि वर्ष 1993-94 के बाद से चली आ रही पुरानी व्यवस्था और अनाधिकृत हस्तक्षेप को अब समाप्त कर दिया गया है। नई पंजीकृत समिति अब पूर्ण रूप से प्रभावी है।
कार्यकारिणी के सुचारू संचालन के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को विशेष अधिकार सौंपे गए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान पंजीकृत समिति जल्द ही मंदिर की देखरेख और प्रबंधन का पूरा कार्यभार (चार्ज) अपने हाथों में लेगी। इसके लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और संबंधित पक्षों को नोटिस देने पर भी सहमति बनी।समिति की अगली बैठक 3 मई 2026 को पुनः बिजौला मंदिर में बुलाई गई है। इस बैठक में मंदिर के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार साझा किए और मंदिर के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में कोषाध्यक्ष बाबूलाल सदस्य बस्ती राम भूप सिंह उपाध्यक्ष पूर्व सरपंच भूप सिंह यादव जीवा राम कालूराम मोहर सिंह नरेंद्र सिंह राजेंद्र रामानंद शर्मा सचिव रामेश्वर यादव सत्यवीर सिंह आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2102870

