तांत्रिक विद्या के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार:रतनगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्युल हंटर’ के तहत की कार्रवाई
तांत्रिक विद्या के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार:रतनगढ़ पुलिस ने 'ऑपरेशन म्युल हंटर' के तहत की कार्रवाई
रतनगढ़ : चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने तांत्रिक विद्या के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्युल हंटर’ के तहत यह कार्रवाई की।
रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को ठगते थे। वे पूजा-पाठ, तांत्रिक क्रियाएं, प्राचीन विद्याएं, विशिष्ट ऊर्जा, सुरक्षा और मनोकामना पूर्ति यंत्र, मंत्र व तंत्र जैसी विद्याओं में विश्वास दिलाते थे।
इसके बाद अनुष्ठान सामग्री के नाम पर लोगों से ऑनलाइन पैसे डलवा लेते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी बाद में काम पूरा करने के लिए और अधिक धनराशि की मांग करते थे और फिर काम टाल देते थे। इस तरह वे आम लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बनाते थे।
पुलिस को कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रतनगढ़ निवासी नरेंद्र (27), विमल कुमार (26) और बंटी के रूप में हुई है। पुलिस इन आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2103167


