[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित:राजनीतिक दलों के साथ बैठक, दावे और आपत्तियों पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित:राजनीतिक दलों के साथ बैठक, दावे और आपत्तियों पर चर्चा

रींगस में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित:राजनीतिक दलों के साथ बैठक, दावे और आपत्तियों पर चर्चा

रींगस : रींगस नगरपालिका आम चुनाव 2026 के लिए प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसके बाद उपखंड अधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

उपखंड अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्ता ने जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार इस बैठक की अध्यक्षता की। इसमें भाजपा और कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया, निर्धारित तिथियों और प्रपत्र 3, 5 व 6 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, नगरपालिका के 35 वार्डों के मतदान केंद्रों और प्रगणकों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं भी साझा की गईं।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

यह प्रारूप मतदाता सूची राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तैयार की गई है। इसमें 01 जनवरी 2026 की अहर्ता तिथि को आधार बनाया गया है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भातरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अशोक कुमावत और महेश कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles