[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेसला ने अवकाश कटौती का विरोध किया:मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेसला ने अवकाश कटौती का विरोध किया:मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

रेसला ने अवकाश कटौती का विरोध किया:मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

चूरू : आज राजस्थान सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती के विरोध में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम दिया गया। रेसला के ब्लॉक अध्यक्ष पवन पारीक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

रेसला के जिला मंत्री राकेश किलनिया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर राजस्थान के सभी ब्लॉकों में एक साथ ज्ञापन दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अवकाश कटौती का निर्णय समय रहते वापस नहीं लिया गया, तो राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ब्लॉक मंत्री डॉ. भानीराम बरोड ने जानकारी दी कि नई व्यवस्था के तहत ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिन और प्रधानाचार्य के आधिकारिक अवकाश में 1 दिन की कटौती की गई है। उन्होंने इसे संवैधानिक भावना के विपरीत और छात्र हित में अनुचित बताया। डॉ. बरोड के अनुसार, भीषण गर्मी में यह निर्णय विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। इस अवसर पर कुलदीप तिवाड़ी, चैन रूप सोनी, श्रवण कुमार, भलेराम, जयदेव सहित बड़ी संख्या में व्याख्याता उपस्थित थे।

Related Articles