डेडाराम की ढाणी में नए कुएं का उद्घाटन, सांसद बिजेंद्र सिंह ओला ने दिलाई पेयजल संकट से राहत
डेडाराम की ढाणी में नए कुएं का उद्घाटन, सांसद बिजेंद्र सिंह ओला ने दिलाई पेयजल संकट से राहत
चिड़ावा : निकटवर्ती ग्राम पंचायत नारी के ग्राम डेडाराम की ढाणी में लंबे समय से चल रहे पेयजल संकट से राहत दिलाते हुए सांसद बिजेंद्र सिंह ओला ने सांसद कोटे से निर्मित नए कुएं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए सांसद का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला की ओर से हरिजन बस्ती में विधायक कोटे से बनाए गए दो नए कुओं का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह सांसद बिजेंद्र सिंह ओला, विधायक पितराम सिंह काला एवं पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
डेडाराम की ढाणी के मुख्य चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के गांवों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामवासियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सांसद ओला ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने डेडाराम की ढाणी में प्राथमिक विद्यालय भवन की छत की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई सांसद कोटे से कराने तथा मुख्य चौक स्थित चबूतरे की मरम्मत निजी स्तर पर कराने की घोषणा की। साथ ही नारी के उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक कक्षा कक्ष निर्माण और गोगियों की बस्ती में नया कुआं बनवाने का भी आश्वासन दिया। अंत में सांसद बिजेंद्र सिंह ओला ने सभी ग्रामवासियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में हजारीलाल लमोरिया के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भगवानाराम राव, चुनीलाल लमोरिया, बजरंग लाल राव, राजेश राव, कृष्ण कुमार, तारासिंह (गुड्डू), सुरेश कुमार, दीपचंद, सचिन, शंकरलाल, विनोद कुमार सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2209783


