[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छोटूराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार:पारिवारिक रंजिश के चलते की थी मारपीट, सिर में आई थी चोटें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

छोटूराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार:पारिवारिक रंजिश के चलते की थी मारपीट, सिर में आई थी चोटें

छोटूराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार:पारिवारिक रंजिश के चलते की थी मारपीट, सिर में आई थी चोटें

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुल्ताना अहिरान में हुए छोटूराम हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या पारिवारिक रंजिश के चलते मारपीट के दौरान हुई थी। तीन दिन पहले, मृतक छोटूराम की पत्नी किरण देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पति छोटूराम को उनके भतीजों जॉनी, मनीष, दीपक और अभिषेक ने जान से मारने की नीयत से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं।

गंभीर रूप से घायल छोटूराम को इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, सिंघाना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

पुलिस ने सुल्ताना अहिरान निवासी मुख्य आरोपी जॉनी और हमीरवास की ढाणी निवासी मनीष कुमार, अभिषेक तथा दीपक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि पारिवारिक रंजिश के कारण हुए झगड़े में मारपीट के दौरान छोटूराम की हत्या की गई थी।

थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुगन सिंह के साथ एएसआई कृष्ण कुमार, विनोद कुमार, एचसी सत्यराज, सुरेंद्र नारवाल, कॉन्स्टेबल अजय भालोठिया, अमित कुमार और निहाल सिंह शामिल थे।

Related Articles