[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद में मुख्य सड़क पर कचरे के ढेर:राहगीर, छात्र और किसान दुर्गंध से परेशान, ग्रामीण बोले- नियमित सफाई हो

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद में मुख्य सड़क पर कचरे के ढेर:राहगीर, छात्र और किसान दुर्गंध से परेशान, ग्रामीण बोले- नियमित सफाई हो

डूंडलोद में मुख्य सड़क पर कचरे के ढेर:राहगीर, छात्र और किसान दुर्गंध से परेशान, ग्रामीण बोले- नियमित सफाई हो

डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे के सैनीपुरा बस स्टैंड पर मुख्य सड़क के दोनों ओर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। रोजाना सैकड़ों राहगीरों को यहां से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बस स्टैंड एक प्रमुख रास्ते पर स्थित है। इसी रास्ते से स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी रोजाना आते-जाते हैं। कचरे से उठती दुर्गंध और गंदगी के कारण उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ है। राहगीर, स्थानीय निवासी और आसपास के किसान इस समस्या से खासे परेशान हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से कई अधिकारी रोजाना गुजरते हैं, लेकिन इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कचरे के जमावड़े के कारण आसपास के किसानों को प्लास्टिक कचरा जलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे वायु प्रदूषण और बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कचरा हटाने और सैनीपुरा बस स्टैंड क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles