[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू : लाखो के डोडा पोस्त के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू : लाखो के डोडा पोस्त के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

30KG डोडा पोस्त छीलका सहित तस्कर गिरफ्तार:लाडनूं से खरीदकर ले जा रहा था हरियाणा, कार जब्त

चूरू : जिले की दूधवाखारा पुलिस ने रविवार को एनएच 52 पर नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की कार से 30 किलो डोडा पोस्त छीलका बरामद किया है। पुलिस ने कार को जब्त कर पोस्त तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह डोडा पोस्त छीलका लाडनूं से लाया था, जिसको हरियाणा में तस्करी करने के लिए ले जा रहा था।

थानाधिकारी अल्का बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने रविवार को एनएच 52 पर दूधवाखारा के पास नाकाबंदी लगा रखी थी। इसी दौरान चूरू की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की कार को रूकने का इशारा किया। कार में बैठे ड्राइवर सिसवाल आदमपुर मण्डी हिसार हरियाणा निवासी सुरेन्द्र सिंह (38) से पूछताछ की तो वह हड़बड़ाने लगा। पुलिस ने कार को साइड में लगाकर तलाशी ली, जिसमें कार की डिग्गी में रखे 30 किलो डोडा पोस्त छीलका को जप्त कर लिया।

ड्राइवर सुरेन्द्र सिंह ने पूछताछ करने पर बताया कि वह डोडा पोस्त छीलका लाडनूं से लाया था, जिसको हरियाणा में तस्करी करने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने पोस्त छीलका और कार को जब्त कर लिया। वहीं, तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से पकड़े गए पोस्त की बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी अल्का बिश्नोई, हेड कॉन्स्टेबल जगदीश प्रसाद, कॉन्स्टेबल लीलाराम, नरेश कुमार और धर्मपाल शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77