झुंझुनूं में कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में – दाधीच
झुंझुनूं में कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में - दाधीच
झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने अपने झुंझुनूं दौरे के दौरान जिले के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार झुंझुनूं सहित शेखावाटी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं जल्द ही धरातल पर उतरेंगी।
मीडिया से बातचीत में दाधीच ने बताया कि जिले के प्रमुख विकास प्रोजेक्ट्स की डीपीआर तैयार हो चुकी है और शीघ्र ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा उनका शिलान्यास किया जाएगा।
इससे पहले रोड नंबर तीन स्थित शाकंभरी कुंज में दाधीच का श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री प्रदीप पाटोदिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. डी.एन. तुलस्यान, नेमी अग्रवाल, रघुनाथ पोद्दार, कर्मचारी नेता रामगोपाल शर्मा, भाजपा नेता पुरूषोत्तम खाजपुरिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
दाधीच ने विशेष रूप से यमुना जल परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना की डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं तक हरियाणा से यमुना का पानी लाने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं शिलान्यास करेंगे और वर्ष 2028 से पहले इस परियोजना का शुभारंभ करने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और झुंझुनूं में लगातार नई योजनाएं लाई जा रही हैं। साथ ही संकेत दिए कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जिले के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही हैं, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। दाधीच ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झुंझुनूं में विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2095181


