डूंडलोद में श्रद्धा के साथ मनाई गई महात्मा ज्योतिबा राव फूले की 199वीं जयंती
डूंडलोद में श्रद्धा के साथ मनाई गई महात्मा ज्योतिबा राव फूले की 199वीं जयंती
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
डूंडलोद : महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फूले की 199वीं जयंती शनिवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सीताराम सैनी के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर सर्वसमाज के लोगों ने एकत्र होकर फूले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि फूले ने शिक्षा के माध्यम से महिलाओं और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया। इस दौरान सीताराम सैनी, शंकर लाल शर्मा, श्रवण कुमार जाखड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महात्मा फूले के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समानता और शिक्षा का संदेश आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2174316


