[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में किसानों की बैठक, जंतर-मंतर से लेकर दिल्ली बॉर्डर तक होगी ‘किलाबंदी’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेलनई दिल्लीराज्य

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में किसानों की बैठक, जंतर-मंतर से लेकर दिल्ली बॉर्डर तक होगी ‘किलाबंदी’

पहलवानों के समर्थन में रविवार को किसानों की बैठक को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि जंतर मंतर से लेकर दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा की पूरी तैयारी है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जंतर मंतर के आस पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होगी

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन अब बड़ा होने जा रहा है। कई खाप और संगठनों के साथ किसानों का भी समर्थन मिल चुका है। पहलवानों के समर्थन में रविवार को किसानों की बैठक को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि जंतर मंतर से लेकर दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा की पूरी तैयारी है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर एंट्री करने वाले वाहनों की चेकिंग होगी।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जंतर मंतर के आस पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होगी। इस इलाके को चारों तरफ से छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। पूरे धरना स्थल को सीसीटीवी कैमरा से कवर किया जाएगा। पुलिस ने साफ कहा है कि दिल्ली के बॉर्डरों पर वाहनों की चेकिंग होगी और साथ ही जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त सुरक्षा बल को भी बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा। दिल्ली के बॉर्डरों पर पुलिस कर्मियों की गश्त को बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77