खतरा बना हुआ पुलिया : टूटी रेलिंग बनी खतरा, चूरू-जयपुर रोड पुलिया हादसों को दे रही न्योता
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शहर के चूरू-जयपुर रोड स्थित पुलिया की जर्जर स्थिति अब राहगीरों के लिए खतरा बनती जा रही है। पुलिया की टूटी हुई रेलिंग और बाहर निकली नुकीली लोहे की चादरें हादसों को न्योता दे रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिया के दोनों ओर लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बाहर निकले लोहे के टुकड़ों के कारण रोजाना गुजरने वाले वाहनों के टायर फट रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि पुलिया पहले से ही जर्जर स्थिति में है और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक है, इसके बावजूद छोटे वाहनों का आवागमन जारी है, जिससे जोखिम और बढ़ गया है।
प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिया की मरम्मत कर रेलिंग को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091690


