[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बगड़ में अंबेडकर जयंती को लेकर तैयारियां तेज, पोस्टर का विमोचन; 14 अप्रैल को निकलेगी भव्य रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

बगड़ में अंबेडकर जयंती को लेकर तैयारियां तेज, पोस्टर का विमोचन; 14 अप्रैल को निकलेगी भव्य रैली

बगड़ में अंबेडकर जयंती को लेकर तैयारियां तेज, पोस्टर का विमोचन; 14 अप्रैल को निकलेगी भव्य रैली

बगड़ : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कस्बे में आयोजित होने वाली विशाल रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुद्ध विहार जय पहाड़ी में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा की अध्यक्षता तथा भंते विनयपाल के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर कस्बे में भव्य रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।

रैली के साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महात्मा ज्योतिबा फुले, भगत सिंह और अन्य महापुरुषों के जीवन व विचारों को प्रस्तुत किया जाएगा। भंते विनयपाल ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे की स्थापना संभव है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की।

इस अवसर पर सतवीर बरवड़, दुर्गा प्रसाद बोयल, रोहिताश बोयल, सुमित, अंकिता, सुनीता, राजबाला, पूनम, विमला, निकिता, इशिका, नव्या, युवांशी सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin