नीमकाथाना सीडीपीओ ने 8 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए:कम पंजीकरण पर कार्रवाई, बैठक में प्रदर्शन समीक्षा
नीमकाथाना सीडीपीओ ने 8 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए:कम पंजीकरण पर कार्रवाई, बैठक में प्रदर्शन समीक्षा
नीमकाथाना : नीमकाथाना में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) ऑफिस नीमकाथाना में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। संजय चेतानी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शाला पूर्व शिक्षा में कम पंजीकरण को लेकर असंतोष व्यक्त किया गया और 8 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। वहीं, पूरक पोषाहार वितरण और आभा आईडी बनाने में परियोजना का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।
यह बैठक परियोजना के सभी 10 सेक्टरों की महिला पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में हुई। इसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि अप्रैल माह में 81 प्रतिशत लाभार्थियों को चेहरा पहचान प्रणाली (FRS) के माध्यम से पूरक पोषाहार वितरित किया गया है, जबकि प्रदेश का औसत 52.12 प्रतिशत है। इसी तरह, परियोजना में 86 प्रतिशत लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई जा चुकी है, जो प्रदेश के औसत 61.17 प्रतिशत से अधिक है। अपार आईडी बनाने में भी परियोजना का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा, जहां 71.8 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई, जबकि प्रदेश का औसत 29.69 प्रतिशत है।
हालांकि, शाला पूर्व शिक्षा के क्षेत्र में परियोजना का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया। प्रदेश में प्रति आंगनवाड़ी केंद्र औसतन 21 बच्चे शाला पूर्व शिक्षा हेतु पंजीकृत हैं, जबकि नीमकाथाना परियोजना में यह औसत मात्र 12.45 है। इस पर सीडीपीओ चेतानी ने असंतोष व्यक्त करते हुए सभी महिला पर्यवेक्षकों को पोषण पखवाड़ा के दौरान 3 से 6 वर्ष के बच्चों का अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कम प्रगति वाले केंद्रों पर कार्रवाई करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र हीरानगर की उर्मिला कंवर, माउंडा कला ‘ए’ की सरोज कंवर, मोकावाली की संतोष देवी, लांबा की ढाणी की सुनीता देवी, हरजनपुरा ‘ए’ की शारदा देवी, नया बासी की भोगी देवी, कुशलपुरा की सुमित्रा देवी एवं भगेगा गांव की मुन्नी देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092158


