सीकर के SK हॉस्पिटल में संविदा कर्मियों का धरना:कहा- 55 नर्सिंग कर्मियों को अचानक हटाया, 2023-24 से सेवा दे रहे थे
सीकर के SK हॉस्पिटल में संविदा कर्मियों का धरना:कहा- 55 नर्सिंग कर्मियों को अचानक हटाया, 2023-24 से सेवा दे रहे थे
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में SK मेडिकल कॉलेज के 55 नर्सिंग संविदाकर्मियों ने आज धरना शुरु कर दिया। संविदाकर्मियों ने बिना सूचना दिए ड्यूटी हटाने और कार्यरत संविदाकर्मियों की जगह नए कार्मिक लेने का आरोप लगाया है। संयुक्त संविदा कर्मचारी संघर्ष समिति के निकेंद्र सिंह ने बताया कि 2023-24 से 55 संविदा कर्मचारी बतौर नर्सिंग स्टाफ सीकर SK मेडिकल कॉलेज से संबद्ध SK अस्पताल और जनाना अस्पताल में ड्यूटी कर रहे थे।
निकेंद्र सिंह ने बताया कि संविदाकर्मी के तौर पर काम कर रहे सभी नर्सिंग कर्मियों को हर साल 1 साल का एक्सटेंशन दिया जाता है। इस बार एक्सटेंशन का लेटर आने से पहले ही सीकर मेडिकल कॉलेज के 55 नर्सिंग संविदा कर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया। जबकि इसी योजना के तहत प्रदेश भर के अन्य मेडिकल कॉलेज में लगे संविदा कर्मी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। सिर्फ सीकर में बिना सूचना दिए 55 संविदा कर्मियों की ड्यूटी हटा दी गई।
संविदा कर्मियों का कहना है कि जब तक सभी 55 नर्सिंग संविदा कर्मी की बहाल नहीं किया जात, तब तक धरना जारी रहेगा। नर्सिंग संविदाकर्मियों की मांग है कि सीकर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत संविदाकर्मियों को बहाल किया जाए। धरना दे रहे संघर्ष समिति के सदस्यों ने सीकर जिले के जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र सौंपने भी शुरू कर दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर सीकर SK अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारी भी धरनार्थियों को समर्थन देने पर विचार कर रहे हैं। धरना देने वालों में सुरेंद्र सिंह, जुगल किशोर, मनीषा मुंडेल, सुमन देवी, दिनेश समेत सभी नर्सिंग संविदाकर्मी शामिल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091899


