[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार की टक्कर से युवती की मौत,CCTV:दीवार-गेट तोड़ मकान में घुसी तेज रफ्तार कार, माॅर्निंग वाॅक पर निकली थी युवती

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

कार की टक्कर से युवती की मौत,CCTV:दीवार-गेट तोड़ मकान में घुसी तेज रफ्तार कार, माॅर्निंग वाॅक पर निकली थी युवती

कार की टक्कर से युवती की मौत,CCTV:दीवार-गेट तोड़ मकान में घुसी तेज रफ्तार कार, माॅर्निंग वाॅक पर निकली थी युवती

सुजानगढ़ : चूरू के नलिया बास में कार की टक्कर से युवती की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक तेज सफारी कार ने मॅार्निंग वाक पर निकली युवती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजीता (22) पुत्री महावीर प्रसाद भार्गव की मौके पर मौत हो गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामला सुजानगढ़ थानाक्षेत्र का है।

रंजीता के परिजनों ने बताया – वह अपनी 2 सहेलियों के साथ हमेशा की तरह मॉर्निंग वॉक पर जा रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई सफारी गाड़ी ने रंजीता को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शी पुखराज तंवर ने बताया – मैं 5 बजे ही उठा था। कार मेरे घर के दरवाजे से टकराई। मैं आवाज सुनकर बाहर आया तो देखा, दरवाजा और दीवार कार की टक्कर से टूट गया। कार सवार यू-टर्न लेकर भागता हुआ नजर आया। मैंने बाहर आकर बच्ची को संभाला। एम्बुलेंस बुलाई मगर एम्बुलेंस आने में देरी हुई तो मौके पर मौजूद दो बच्चे युवती को लेकर गए लेकिन ले जाते समय ही युवती ने दम तोड़ दिया। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

घटना की सूचना पर सहायक पुलिस निरीक्षक जगदीश गढ़वाल मौके पर पहुंचे। सुजानगढ़ कोतवाली थाना इंचार्ज आरपीएस विनोद कुमार ने बताया – घटना के आरोपी को डिटेन कर लिया गया है। पूछताछ जारी है।

देखिए घटना से जुड़ी PHOTOS

सुबह करीब 5 बजकर 7 मिनट पर तेज रफ्तार कार टक्कर मारने के बाद मकान के गेट और दीवार में जा घुसी।
सुबह करीब 5 बजकर 7 मिनट पर तेज रफ्तार कार टक्कर मारने के बाद मकान के गेट और दीवार में जा घुसी।
एम्बुलेंस आने में देरी होने पर मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
एम्बुलेंस आने में देरी होने पर मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Related Articles