गुजरात के व्यापारी से 7 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार:सीसीटीवी खंगालने गई पुलिस को अचानक दिखे आरोपी, घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा
गुजरात के व्यापारी से 7 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार:सीसीटीवी खंगालने गई पुलिस को अचानक दिखे आरोपी, घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा
चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस ने गुजरात के एक सोने के व्यापारी से लाखों की ठगी और अपहरण के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्यापारी को बंधक बनाकर उससे 7 लाख 15 हजार रुपए से अधिक की ठगी की थी। पुलिस ने यह कार्रवाई पिलानी रोड पर घेराबंदी कर की।
झांसा देकर पैसे ट्रांसफर करवाए
सूरत (गुजरात) निवासी पीड़ित मेहुल ने पुलिस को बताया – वो सोने का कारोबार करता है। उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसके बाद रजनीश डारा नामक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। रजनीश ने खुद को किशोरपुरा निवासी बताते हुए मेहुल से 60 ग्राम सोना 7 लाख रुपये में बेचने का सौदा तय किया। आरोपी रजनीश ने मेहुल को विश्वास दिलाया कि उसका सोना लोन कंपनी में गिरवी रखा है। इस झांसे में आकर पीड़ित ने 7 अप्रैल को आरोपी के खाते में 6 लाख 78 हजार रुपए आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।
चेक लेने के बहाने जंगलों में छोड़ा
इसके बाद, रजनीश पीड़ित को चेक लाने के बहाने अपनी गाड़ी में किशोरपुरा रोड स्थित एक सुनसान खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहां पहले से मौजूद पांच हथियारबंद युवकों ने मेहुल को बंधक बना लिया और उसका फोन छीन लिया। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और फोन-पे के माध्यम से 37 हजार रुपए अलग-अलग नंबरों पर ट्रांसफर करवा लिए। इस तरह 7 लाख 15 हजार रुपये की ठगी की गई। ठगी के बाद, आरोपी मेहुल को बिना नंबर की बोलेरो कैंपर गाड़ी में डालकर कच्चे रास्तों से होते हुए धीगाल गांव के पास एक टोल बूथ पर छोड़कर फरार हो गए।
पीड़ित किसी तरह अपने साथियों के पास चिड़ावा पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। गुरुवार को जब पीड़ित पुलिस के साथ एसबीआई बैंक के पास पहुंचे, तो वहां आरोपी दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे और पास के एक अस्पताल में घुस गए। पुलिस ने पीछा कर आरोपी रजनीश सहित दो आरोपियों को पकड़ लिया। थानाधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया – पुलिस को ठगी और लूट की शिकायत मिली थी। इसके लिए बैंक में पीड़ित का खाता सीज करवाने और सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए पुलिसकर्मी गए थे। इस दौरान आरोपी वहां दिखे तो मेहुल ने उन्हें पहचान लिया। पुलिस आरोपी को पकड़ने दौड़ी तो आरोपी भाग पड़े और पास पहले एक मकान और फिर अस्पताल में जाकर छिप गए। पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी अस्पताल से भागने लगे,जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092149


