इनामी बदमाश बलकेश-कुलदीप गिरफ्तार:हत्या के प्रयास मामले में हुक्मपुरा से पकड़े गए, वारदात में इस्तेमाल पिकअप जब्त
इनामी बदमाश बलकेश-कुलदीप गिरफ्तार:हत्या के प्रयास मामले में हुक्मपुरा से पकड़े गए, वारदात में इस्तेमाल पिकअप जब्त
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुक्मपुरा निवासी बलकेश (35) पुत्र भागीरथ मल मीणा और कुलदीप मीणा (26) पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। दोनों पर ₹2-₹2 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 6 मार्च 2025 को जीतरवालो की ढाणी, गुढागौड़जी निवासी विनोद कुमार (27) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को शाम करीब 5 बजे वह गुरु कृपा धर्म कांटा से अपने घर लौट रहे थे। एक निजी अस्पताल के पास पहले से घात लगाए 15-20 युवकों ने उन पर हमला कर दिया।
हमलावरों के पास लोहे के पाइप थे और वे एक बोलेरो तथा एक पिकअप वाहन के साथ मौके पर मौजूद थे। विनोद कुमार के अनुसार, पिकअप वाहन से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी गई और उन पर पाइप से हमला किया गया। इस हमले में उनकी आंख के ऊपर चोट लगी। विनोद कुमार ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। रिपोर्ट में कई नामजद आरोपियों सहित अन्य व्यक्तियों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान, इनामी आरोपी बलकेश और कुलदीप मीणा को हुक्मपुरा क्षेत्र से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092241

