जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार:फरार हुए तो पुलिस ने रखा था 2-2 हजार का इनाम
जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार:फरार हुए तो पुलिस ने रखा था 2-2 हजार का इनाम
गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं की गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने जानलेवा हत्या के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी की ओर से दोनों पर दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की गाटर लगी पिकअप गाड़ी को भी बरामद किया।
SHO सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर हुकमपुरा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने बलकेश (35) पुत्र भागीरथ मल मीणा निवासी बिजारणीया की ढाणी, हुकमपुरा और कुलदीप मीणा (26) पुत्र रामनिवास मीणा निवासी बिजारणीया की ढाणी, हुकमपुरा को गिरफ्तार किया।
यह था मामला
पीड़ित विनोद कुमार (27) निवासी जीतरवालों की ढाणी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था- मैं 5 मार्च 2025 की शाम गुरु कृपा धर्म कांटा से अपने घर जा रह था। तब आयुष्मान हॉस्पिटल के पास 15 से 20 युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने लोहे के पाइपों से लैस होकर बोलेरो और एक पिकअप से मेरी गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद हमलावरों ने पाइपों से मुझ पर ताबड़तोड़ वार किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092241

