गिडानिया में न्यायालय के आदेश के बावजूद रास्ता बंद:ग्रामीणों बोले- स्कूल वाहन और एम्बुलेंस का गांव में आना हुआ मुश्किल, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
गिडानिया में न्यायालय के आदेश के बावजूद रास्ता बंद:ग्रामीणों बोले- स्कूल वाहन और एम्बुलेंस का गांव में आना हुआ मुश्किल, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
चिड़ावा : चिड़ावा उपखंड क्षेत्र के ग्राम गिडानिया के ग्रामीणों ने एक पुराने कटानी रास्ते को अवैध रूप से बंद करने की शिकायत करते हुए उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद कुछ लोगों ने रास्ते पर गेट और पत्थर डालकर आवागमन रोक दिया है।
शिकायती पत्र में बताया गया कि गांव में भूमि खसरा नंबर 122/2 और 116/2 सहित अन्य खसरों से होकर गुजरने वाला यह रास्ता लंबे समय से ग्रामीणों के आवागमन के लिए उपयोग में लिया जा रहा है। इस मामले में न्यायालय ने 19 नवंबर 2025 को रास्ता खुलवाने का आदेश दिया था, जिसके बाद यह मार्ग नियमित रूप से चालू था।
8 अप्रैल को रास्ते पर गेट और पत्थर डालने का आरोप
ग्रामीणों के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को खसरा नंबर 122 और 115 के खातेदार भालाराम, सतवीर, मनीराम और भरत सिंह ने इस रास्ते पर गेट लगा दिया और पत्थर डालकर रास्ता बंद कर दिया। इसके कारण गांव में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते के बंद होने से आमजन को रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल वाहन और एम्बुलेंस का गांव में आना हुआ मुश्किल
रास्ता बंद होने के कारण स्कूल वाहनों का गांव में आना बंद हो गया है, जिससे बच्चों के स्कूल आने-जाने में दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं आपात स्थिति में एम्बुलेंस या अन्य वाहनों के गांव तक नहीं पहुंच पाने से बीमार लोगों को समय पर अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा कई काश्तकारों का अपने खेतों तक पहुंचना कठिन हो गया है। खेतों में लगी बिजली की मोटर खराब होने पर उसे लाना-ले जाना भी संभव नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत रास्ता खुलवाने की मांग की
ग्रामवासियों ने प्रशासन से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज खसरा नंबर 122 के इस कटानी रास्ते को तुरंत प्रभाव से खुलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि रास्ता खुलवाते समय किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है, तो प्रशासन पुलिस बल की सहायता लेकर कार्रवाई करे। इस दौरान सोरन सिंह, सुरेश कुमार, राजपाल, ताराचंद, मदन लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092150


