[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनसुनवाई में विधायक डोटासरा ने कार्यशैली पर जताई नाराजगी:जनसुनवाई में भाजपा प्रत्याशी से हुई गहमागहमी, सुधार के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

जनसुनवाई में विधायक डोटासरा ने कार्यशैली पर जताई नाराजगी:जनसुनवाई में भाजपा प्रत्याशी से हुई गहमागहमी, सुधार के दिए निर्देश

जनसुनवाई में विधायक डोटासरा ने कार्यशैली पर जताई नाराजगी:जनसुनवाई में भाजपा प्रत्याशी से हुई गहमागहमी, सुधार के दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : पीसीसी चीफ और स्थानीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा गुरुवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में स्थानीय अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कुछ शिकायतों पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई की शुरुआत में ही माहौल उस समय गरमा गया जब भाजपा प्रधान प्रत्याशी भागीरथ गोदारा ने बिड़ोदी गांव से जुड़ी समस्या उठाई। डोटासरा के जवाब से असहमति जताते हुए गोदारा ने विरोध दर्ज कराया, जिससे कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। बाद में मौजूद लोगों और अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई और जनसुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर जताई नाराजगी

जनसुनवाई के दौरान गैस सिलेंडर वितरण में हो रही अव्यवस्थाओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। इस पर डोटासरा ने गैस एजेंसी संचालकों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उपखंड अधिकारी और तहसीलदार ने भी वितरण व्यवस्था में खामियों की बात कही। इसके बाद एजेंसी संचालकों को स्टाफ बढ़ाने और व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई की शुरुआत में ही भाजपा नेता भागीरथ गोदारा ने बिड़ोदी गांव से जुड़ी समस्या दर्ज कराया। इस पर विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के जवाब पर कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बन गया।
जनसुनवाई की शुरुआत में ही भाजपा नेता भागीरथ गोदारा ने बिड़ोदी गांव से जुड़ी समस्या दर्ज कराया। इस पर विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के जवाब पर कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बन गया।

जर्जर स्कूल भवनों की जांच और मरम्मत के निर्देश

ओलागढ़, डुडवा और नरोदड़ा गांव के जर्जर स्कूल भवनों की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई गई। डोटासरा ने संबंधित विभाग को इन स्कूलों की दोबारा जांच करने और जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित माहौल में हो सके।

थानाधिकारी राजाराम लेघा ने जनसुनवाई के दौरान नेशनल हाईवे पर बढ़ते सड़क हादसों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि हाईवे के कई स्थानों पर तकनीकी खामियों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन कमियों को दुरुस्त कर हादसों में कमी लाई जा सकती है।

कलेक्टर से फोन पर बात कर दिए सख्त निर्देश

जनसुनवाई के दौरान डोटासरा ने सीकर कलेक्टर से फोन पर बातचीत की। उन्होंने सड़क हादसों की आशंका वाले स्थानों को तुरंत दुरुस्त करने, नहरी पानी की मात्रा बढ़ाने, नेचर पार्क के सामने सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने और निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर में रिक्त पद भरने के निर्देश दिए। डोटासरा ने कहा कि यदि ये कार्य जल्द पूरे नहीं हुए तो उन्हें धरने पर बैठना पड़ेगा।

वार्ड-8 की महिलाओं ने उठाई पानी की समस्या

जनसुनवाई में वार्ड-8 की दर्जनों महिलाएं भी अपनी समस्या लेकर पहुंचीं। उन्होंने क्षेत्र में ट्यूबवेल बंद होने की शिकायत की। इस पर जलदाय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नहर बंदी के कारण ट्यूबवेल को टंकियों से जोड़ा गया है।

इस पर डोटासरा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वार्ड-8 को उसका ट्यूबवेल वापस दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे अपने विधायक कोटे से अलग से ट्यूबवेल उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेंगे।

Related Articles