ओबीसी जातिवार जनगणना की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ओबीसी जातिवार जनगणना की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सूरजगढ़ : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से जनगणना-2027 में ओबीसी का अलग विकल्प शामिल करने और जातिवार जनसंख्या की वैज्ञानिक एवं सटीक गणना की मांग को लेकर बुधवार को उपखंड अधिकारी सूरजगढ़ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आंदोलन का नेतृत्व राजेश बन गोठड़ी ने किया।
भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सेवदा ने कहा कि जनगणना में ओबीसी के लिए अलग विकल्प नहीं होने से जातिवार आंकड़ों की शुद्धता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने एससी-एसटी की तर्ज पर ओबीसी के लिए भी अलग विकल्प देने तथा जातियों की पहचान के लिए मानकीकृत कोड आधारित व्यवस्था लागू करने की मांग की।
ज्ञापन में राज्यवार आधिकारिक जाति निर्देशिका तैयार करने, प्रत्येक जाति को विशिष्ट कोड देने तथा जाति संबंधी आंकड़ों के संग्रह, सत्यापन एवं संकलन की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और जांच योग्य बनाने की मांग की गई।
मोर्चा पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 2 सितंबर से देशभर के तहसील एवं जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बुद्धिस्ट इंटरनेशनल के जिला अध्यक्ष राधेश्याम चिरानिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2334728


