[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस टिकट मिली तो चुनाव जरूर लड़ूंगा : खोखर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस टिकट मिली तो चुनाव जरूर लड़ूंगा : खोखर

कांग्रेस टिकट मिली तो चुनाव जरूर लड़ूंगा : खोखर

झुंझुनूं : नगर निकाय चुनाव को लेकर झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस की ओर से वार्ड पार्षद पद के लिए दावेदारी का दौर जारी है। परिसीमन के बाद वार्ड संख्या 38 में भी कई दावेदार सामने आए हैं।

पिछले चुनाव में यह वार्ड संख्या 40 था, जहां से पूर्व सभापति नगमा बानो कांग्रेस के टिकट पर विजयी हुई थीं। इस बार उनके ससुर एवं पूर्व चेयरमैन तैय्यब अली ने वार्ड संख्या 38 से कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। वहीं पूर्व पार्षद प्रतिनिधि आजम भाटी भी टिकट की मांग कर रहे हैं।

इन दावेदारों के बीच ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव शाकिर खोखर ने भी वार्ड संख्या 38 से कांग्रेस टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। खोखर ने कहा कि वह पूर्व में भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। यदि पार्टी इस बार उन्हें टिकट देती है तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।

Related Articles