बीच सड़क पर लगा बिजली पोल दे रहा हादसे को निमंत्रण
बीच सड़क पर लगा बिजली पोल दे रहा हादसे को निमंत्रण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : सांखला मोहल्ले से समसपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर छतरी के सामने एक बिजली पोल सड़क के बीचोंबीच लगा हुआ है। सड़क के बीच लगे इस बिजली पोल से हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। बिजली पोल के पास ही घुमावदार मोड़ होने के चलते खतरा और अधिक बढ़ जाता है। जिस जगह पर बिजली पोल लगा हुआ है वह कस्बे का व्यस्तम मार्ग है जो कस्बे से समसपुर होते हुए झुंझुनूं निकलता है। इस मार्ग पर दिनभर वाहनों का आना जाना लगा रहता है। वार्ड के लोगों ने बताया कि इस बिजली पोल के बारे में कर्मचारियों सहित विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है मगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वार्ड के लोगों ने बीच सड़क पर लगे इस बिजली पोल को जल्द से जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091690


