झुंझुनूं ने जोधपुर और उदयपुर को हराकर फाइनल में बनाई जगह
झुंझुनूं ने जोधपुर और उदयपुर को हराकर फाइनल में बनाई जगह
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़/ चित्तौड़गढ़ : चित्तौड़गढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-20 (पुरुष) फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएफए झुंझुनूं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। पहले मुकाबले में डीएफए झुंझुनूं ने डीएफए जोधपुर को ट्राई-ब्रेकर में 5-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
डीएफए झुंझुनूं के अध्यक्ष पवन शर्मा के अनुसार, सेमीफाइनल में टीम का मुकाबला डीएफए उदयपुर से हुआ। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा—पहले हाफ में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में झुंझुनूं ने शानदार खेल दिखाते हुए एक और गोल दागा और 2-1 की बढ़त बना ली, जिसे अंत तक कायम रखते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।
अब फाइनल मुकाबला डीएफए झुंझुनूं और फुटबॉल एकेडमी, जोधपुर के बीच खेला जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं। टीम की इस उपलब्धि पर डीएफए सचिव महेंद्र सिंह बिजारणिया व अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, संघ के पदाधिकारी और झुंझुनूं जिले के फुटबॉल प्रेमी बड़ी संख्या में फाइनल मुकाबला देखने और टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में पहुंचेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091998


