अम्बेडकर जयंती पर निकलेगी भव्य रैली, तैयारियां जोरों पर
अम्बेडकर जयंती पर निकलेगी भव्य रैली, तैयारियां जोरों पर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह समिति नवलगढ़ द्वारा 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जयंती कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए।
समिति के गठन में अर्जुन जागृत को अध्यक्ष एवं बुनकर को संयोजक बनाया गया। इसके साथ ही भोलाराम जागृत, पीरामल दायमा, मिथुन सबल, राम अवतार माछलपुरिया, गुलाब नबी आजाद, चौथमल सोंकरिया, रिछपाल सबल, कैलाश डीग्वाल, रमेश जागृत और राकेश दायमा को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में विजेंद्र सोनकारिया, महावीर प्रसाद नागोरा, पूरणमल जागृत, विकास देवठिया, राकेश देवठिया सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
निर्णय अनुसार 14 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे रामदेवरा चौक से भव्य रैली निकाली जाएगी, जो मुख्य बाजार होते हुए पोद्दार गेट, चुना चौक से होते हुए अंबेडकर पार्क तक पहुंचेगी। सभी वार्डों और मोहल्लों से लोग सुबह 10 बजे तक रामदेवरा चौक पर एकत्रित होंगे।
जयंती से एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को अंबेडकर पार्क में आतिशबाजी व आकर्षक रोशनी की जाएगी। वहीं 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी अंबेडकर पार्क में मनाई जाएगी, जहां रैली को और व्यापक बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष और संयोजक द्वारा नवलगढ़ के सभी वार्डों और मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को इस आयोजन से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091988


