[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में टीचर्स का छुट्टी कटौती पर विरोध:शिक्षक संघ ने अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में टीचर्स का छुट्टी कटौती पर विरोध:शिक्षक संघ ने अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

चिड़ावा में टीचर्स का छुट्टी कटौती पर विरोध:शिक्षक संघ ने अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

चिड़ावा : चिड़ावा में राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने शिविरा पंचांग 2026-27 में प्रस्तावित छुट्टी कटौती का विरोध किया है। बुधवार को संगठन ने उपखंड कार्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाशसिंह कविया को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह कार्रवाई प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर की गई।

ज्ञापन के माध्यम से गर्मी की छुट्टियों में दस दिन की कटौती और संस्था प्रधान के दो अधिकृत गर्मी की छुट्टियों में से एक छुट्टी की कटौती किए जाने का विरोध जताया गया। संगठन ने मांग की है कि गर्मी की छुट्टियां और संस्था प्रधान के अधिकृत छुट्टियों में किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए। शिक्षक संघ ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन करेंगे।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी, महामंत्री निरंजन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुमेर सिंह कड़वासरा, ब्लॉक अध्यक्ष अमित बराला, कार्यकारी अध्यक्ष महीपाल धायल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र झाझडिय़ा, अभिषेक कटेवा, महीपाल नेहरा सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Related Articles