[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मंत्री रिणवा ने चिकित्सा मंत्री से की मुलाकात:सरदारशहर की स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा, समाधान का आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पूर्व मंत्री रिणवा ने चिकित्सा मंत्री से की मुलाकात:सरदारशहर की स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा, समाधान का आश्वासन

पूर्व मंत्री रिणवा ने चिकित्सा मंत्री से की मुलाकात:सरदारशहर की स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा, समाधान का आश्वासन

सरदारशहर : सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने जयपुर स्थित सचिवालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से मुलाकात कर क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्थाओं और अस्पतालों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान रिणवा ने मंत्री को बताया कि सरदारशहर क्षेत्र में चिकित्सा विभाग के कई पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इसके कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा और आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने अस्पतालों में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की नियुक्ति के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की मांग भी रखी।

मंत्री ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने रिणवा की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सरदारशहर क्षेत्र से जुड़ी इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विभाग आवश्यक कदम उठाएगा।

पानी, शिक्षा और अन्य सुविधाओं के मुद्दे भी उठाए

राजकुमार रिणवा ने केवल चिकित्सा व्यवस्था ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में पानी की समस्या, शिक्षा से जुड़े मुद्दों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी को भी मंत्रियों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

सचिवालय में आमजन से भी की मुलाकात

जयपुर सचिवालय में मौजूद रहते हुए राजकुमार रिणवा ने आमजन से भी मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव उनके सामने रखे। रिणवा ने कहा कि वे जनसेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और सरदारशहर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।

Related Articles