[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लंबोर टोल पर चल रहा धरना समाप्त:सहमति बनी, 15 किलोमीटर के दायरे के गांव टोल मुक्त होंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

लंबोर टोल पर चल रहा धरना समाप्त:सहमति बनी, 15 किलोमीटर के दायरे के गांव टोल मुक्त होंगे

लंबोर टोल पर चल रहा धरना समाप्त:सहमति बनी, 15 किलोमीटर के दायरे के गांव टोल मुक्त होंगे

सादुलपुर : सादुलपुर लंबोर टोल प्लाजा पर चल रहा किसानों का धरना बुधवार को समाप्त हो गया। दिनभर चली जनसभा और वार्ता के बाद टोल के 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों को टोल मुक्त करने पर सहमति बनी।

मुआवजा देने पर भी बनी सहमति

समझौते के तहत, जिन किसानों की जमीन सड़क निर्माण में अधिग्रहित की गई थी, उन्हें मुआवजा देने पर भी सहमति बनी है। यह धरना बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी के साथ आयोजित किया गया था, जो ट्रैक्टरों और पिकअप वाहनों में भरकर मौके पर पहुंचे थे।

धरने को हनुमानगढ़ से मंगेज चौधरी, तारानगर से निर्मल प्रजापत, उमराव सारण, एडवोकेट गायत्री पूनिया और एडवोकेट चरण सिंह ने संबोधित किया। वक्ताओं ने इस दौरान गैस और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त की।

मौके पर मौजूद रहा प्रशासन।
मौके पर मौजूद रहा प्रशासन।

अलर्ट पर रहा प्रशासन

वक्ताओं ने सरकारी तंत्र के प्रति लोगों के विश्वास में कमी आने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टोल को बचाने के लिए भारी संख्या में प्रशासन की तैनाती की गई थी। किसानों की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट पर था। टोल प्लाजा पर उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, एएसपी, डीएसपी और थाना अधिकारी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस धरने में एडवोकेट गायत्री पूनिया के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं पैदल मार्च करते हुए और नारेबाजी करते हुए पहुंचीं। कार्यक्रम का संचालन अजीत पूनिया ने किया।

Related Articles