[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : ​लतीफ खांन

बिसाऊ : टांई सरपंच प्रतिनिधि इकबाल खान दिलावरखानी ने बताया की सत्र 2025-26 में राजकीय व निजी संस्थाओं में जिन विद्यार्थियों ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं । उन सभी को 8 अप्रेल को टांई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं जिला कलेक्टर अरुण गर्ग व विशिष्ट अतिथि बिसाऊ तहसीलदार शेरसिंह राठौड़ होंगे। कार्यक्रम टांई पंचायत की और से आयोजित करवाया जा रहा है। जिसमें टांई,बिसाऊ,भीखनसर,महनसर, ढाणी , पिलानी खुर्द व बिरमी के सभी निजी व सरकारी संस्थाओं के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इकबाल खान ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करने का हमारा मुख्य उद्देश्य है यह है कि बच्चे यहां से सम्मानित होंगे तो उनकी हौसला अफजाई होगी तथा कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, तहसीलदार व अन्य गणमान्य नागरिकों के माध्यम से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

Related Articles