[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवा कांग्रेस झुंझुनूं जिलाध्यक्ष सुनील झाझडिया का बिसाऊ में इस्माइल तंवर के नेतृत्व में किया गया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवा कांग्रेस झुंझुनूं जिलाध्यक्ष सुनील झाझडिया का बिसाऊ में इस्माइल तंवर के नेतृत्व में किया गया स्वागत

युवा कांग्रेस झुंझुनूं जिलाध्यक्ष सुनील झाझडिया का बिसाऊ में इस्माइल तंवर के नेतृत्व में किया गया स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : ​लतीफ खांन

बिसाऊ : युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इस्माइल तंवर ने बताया की युवा कांग्रेस झुंझुनूं जिलाध्यक्ष सुनील झांझडिया अपने निजी कार्य के चलते बिसाऊ दौरे पर आएं हुए थे। इस दौरान बिसाऊ बाईपास पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी कर व माला पहनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यकताओं के साथ मिटिंग रखी जिसमें सुनिल झाझडिया ने सभी को भाजपा सरकार द्वारा आपस में जात पात के नाम पर आपस मे एक दुसरे को लड़वाने के अलावा धरातल पर विकास व रोजगार देने के नाम पर भाजपा सरकार पुरी तरह फैल हो चुकी है। हम सभी को किसी के गलत बहकावे में ना आकर संगठित रहकर कांग्रेस पार्टी व युवा संगठन को मजबूत करने का कार्य करना है।

वहीं मिडिया के साथी ने झांझडिया से पुछा की भाजपा सरकार को सत्ता आएं हुए दो वर्ष से अधिक समय निकल चुके हैं फिर भी बार बार ओबिसी आयोग रिपोर्ट पेश नहीं होने का हवाला दे रही है तो झाझडिया ने कहा की सरकार को सत्ता में रहते हुए भी हार का डर लग रहा है व प्रदेश की जनता सत्ता में बैठी सरकार की गलत रिति नितियो व झुठे जुमलो से परेशान हो चुकी है व सरकार चुनाव कभी भी करवाले निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक उम्मीदवार जितेंगे। अंत में झांझडिया ने सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान के लिए आभार व धन्यवाद प्रकट किया।

इस दौरान जिला यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष इस्माईल तंवर, खानु खांन महनसर, जुबेर बहलिम, अब्बास तंवर, सद्दाम खान, आदिल बहलिम, इमरान खान, अब्दुल्लाह कुरेशी, खालिद कुरेशी, खानु खां महनसर, जाकिर न्यारया, रफ़ीक कुरेशी, बाबू तंवर, इदरीस तंवर, सुफियान कुरेशी, जावीद, इमरान, कय्यूम, जुबेर खोकर व अन्य युवा मौजूद रहे। तंवर ने सभी क आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Related Articles