नवलगढ़ जिला अस्पताल से 12 लाख के इंजेक्शन चोरी:एक साल में 323 इंजेक्शन गायब हुए, वार्ड में घूम रही महिला के बैग में मिले आठ
नवलगढ़ जिला अस्पताल से 12 लाख के इंजेक्शन चोरी:एक साल में 323 इंजेक्शन गायब हुए, वार्ड में घूम रही महिला के बैग में मिले आठ
नवलगढ़ : नवलगढ़ के जिला अस्पताल में महंगे ह्यूमन एल्ब्यूमिन इंजेक्शन की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। अस्पताल से एक साल की अवधि में 323 इंजेक्शन गायब हुए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 12 लाख रुपए आंकी गई है। इस घटना से अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा विभाग में चिंता बढ़ गई है।
मामले का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ जब अस्पताल स्टाफ ने मेल वार्ड में संदिग्ध हालत में घूम रही एक युवती को पकड़ा था, तलाशी के दौरान उसके बैग से आठ महंगे इंजेक्शन बरामद हुए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर युवती को पुलिस के हवाले कर दिया गया था।
पीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दिपाली नामक युवती के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। जांच के दौरान अस्पताल के एक संविदाकर्मी, जो डायलिसिस टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है, की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। इससे अंदरूनी मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यह मामला एक संगठित रैकेट से जुड़ा माना जा रहा है, जो इन महंगे इंजेक्शनों को निजी अस्पतालों या खुले बाजार में बेच सकता है। पीएमओ डॉ. महेंद्र सबलानिया द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, एक साल की अवधि में कुल 894 इंजेक्शन अस्पताल में सप्लाई किए गए थे, जिनमें से 323 गायब पाए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091905


