[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि मनाई:राष्ट्रीय जाट महासंघ ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि मनाई:राष्ट्रीय जाट महासंघ ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

चिड़ावा में चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि मनाई:राष्ट्रीय जाट महासंघ ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

चिड़ावा : चिड़ावा में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ ने की। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान ने चौधरी देवीलाल की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके जीवन और कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिला सचिव हरिश फोगाट ने चौधरी देवीलाल को देश व समाज हितैषी महापुरुष बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर मुकेश बराला, महेंद्र सिंह, राहुल कुमार, संजय, शक्ति सिंह, राजेन्द्र कुमार, अमित, सुमेर सिंह गढला और सतिश कुमार सहित कई अन्य सदस्यों ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि दी।

Related Articles