[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईदगाह चौराहे से मोचीवाड़ा होते हुए फतेहपुर रोड तक अतिक्रमण हटाने के लिए 3 दिन की अंतिम सूचना जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ईदगाह चौराहे से मोचीवाड़ा होते हुए फतेहपुर रोड तक अतिक्रमण हटाने के लिए 3 दिन की अंतिम सूचना जारी

ईदगाह चौराहे से मोचीवाड़ा होते हुए फतेहपुर रोड तक अतिक्रमण हटाने के लिए 3 दिन की अंतिम सूचना जारी

सीकर : नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि नगर परिषद सीकर द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने एवं आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से सड़क चौड़ीकरण अभियान को निरंतर गति दी जा रही है। आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार सोमवार को ईदगाह चौराहे से मोचीवाड़ा रोड़ होते हुए फतेहपुर रोड़ तक अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित भूखंड मालिकों को 3 दिन की अंतिम सूचना जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि लगभग तीन माह पूर्व इस मार्ग पर 40 फीट चौड़ाई सुनिश्चित करने के लिए सीमांकन कर निशान लगाए गए थे। यह निर्णय क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव एवं नागरिकों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण की जद में आने वाले सभी भूखंड मालिकों से आपत्तियां प्राप्त कर परिषद सभागार में विस्तृत चर्चा की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से रमजान माह एवं ईद पर्व को देखते हुए 30 दिन का समय दिया गया था। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में भूखंड मालिकों द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाया जाना सराहनीय पहल है।

आयुक्त शशिकांत शर्मा कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य किसी को असुविधा पहुंचाना नहीं, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाना है। आमजन की सुविधा सर्वोपरि है। सभी संबंधित भूखंड स्वामी निर्धारित 3 दिन की अवधि में स्वयं अतिक्रमण हटा लें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके। नगर के विकास में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है और हमें विश्वास है कि नागरिक इसमें पूर्ण सहयोग करेंगे।

नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि के पश्चात नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित भूखंड स्वामियों की होगी।

Related Articles