[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया:शहर अध्यक्ष बोले- संगठन की ताकत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी, समर्पित होकर करें काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया:शहर अध्यक्ष बोले- संगठन की ताकत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी, समर्पित होकर करें काम

नीमकाथाना के भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया:शहर अध्यक्ष बोले- संगठन की ताकत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी, समर्पित होकर करें काम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

नीमकाथाना : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को नीमकाथाना स्थित भाजपा कार्यालय में ‘स्थापना दिवस संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की अब तक की यात्रा, विचारधारा और जनसेवा के संकल्प पर चर्चा की।

संगठन की ताकत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष इंद्राज सैनी ने कहा कि पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक की विकासगाथा यह स्पष्ट करती है कि संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के प्रति समर्पण और सेवा की भावना ने पार्टी को लगातार मजबूत किया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के मूलमंत्र ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है। इसी सोच ने शासन और विकास की नई कार्यसंस्कृति को आगे बढ़ाया है। संगोष्ठी के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती पर अपने विचार साझा किए। साथ ही जनसेवा के लिए समर्पित होकर काम करने का संकल्प भी दोहराया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के इतिहास, संगठन विस्तार और जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

Related Articles