हॉस्पिटल में कलेक्टर ने मरीज से पूछा खाना कैसे खाओगे:पेशेंट बोलीं- घर से मंगवाएंगे; आशीष मोदी ने कहा- अन्नपूर्णा रसोई का खाना ट्राइ करो
हॉस्पिटल में कलेक्टर ने मरीज से पूछा खाना कैसे खाओगे:पेशेंट बोलीं- घर से मंगवाएंगे; आशीष मोदी ने कहा- अन्नपूर्णा रसोई का खाना ट्राइ करो
सीकर : सीकर ज्वॉइन करने के बाद जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने पहली बार SK डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। पुरानी बिल्डिंग को देखकर कलेक्टर ने कहा- सरकारी हॉस्पिटल की ऐसी हैरिटेज बिल्डिंग के प्रॉपर मेंटिनेेंस की जरूरत है। हॉस्पिटल सुप्रीटेंडेंट डॉ. प्रियंका अमन ने कलेक्टर मोदी को पूरे हॉस्पिटल कैंपस और मेडिकल विंग्स की वर्किंग के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने ICU के इक्विपमेंट्स को हर समय अपडेट रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर आशीष मोदी ने ट्रॉमा सेंटर में 24 घंटे इमरजेंसी के स्टाफ, स्ट्रेचर्स की कंडीशन, ICU, NICU, मेल-फीमेल वार्ड, सर्जरी वार्ड, दवा काउंटर, 100 बैडेड हॉस्पिटल, मोर्चरी और गार्डन का निरीक्षण किया।
ट्रॉमा इंचार्ज ने स्टाफ की जानकारी दी
ट्रॉमा इंचार्ज डॉ. कमल बाटड़ ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि ट्रॉमा यूनिट में हर समय 1 सर्जन, 1 फिजिशियन, 3 नर्सिंग ऑफिसर समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहता है। इमरजेंसी होने पर एक्स्ट्रा स्टाफ को तुरंत बुला लिया जाता है।
कलेक्टर मोदी ने इंस्पेक्शन के दौरान सांस में मेल वार्ड में एडमिट खंडेला निवासी मरीज बाबूलाल वाल्मीकि से हालचाल पूछे। बाबूलाल वाल्मीकि(50) सांस में तकलीफ के चलते भर्ती है। इसके बाद कलेक्टर मोदी ने मेल वार्ड में एडमिट नीम की ढाणी निवासी पेशेंट राजेंद्र सिंह से भी बात की तो पेशेंट की पत्नी अनिता ने बताया कि राजेंद्र सिंह के पेट में सूजन की तकलीफ है।
कलेक्टर मोदी ने पूछा कि रात को खाना कैसे खाओगे तो पेशेंट की पत्नी अनिता ने बताया कि घर से मंगवाएंगे। इस पर कलेक्टर ने कहा कि सरकार ने कम दाम में अच्छा खाना देने के लिए अन्नपूर्णा रसोई खोली है, उसका खाना भी ट्राई करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091899


