उडवाला स्कूल में प्रवेशोत्सव पर जागरूकता रैली:मेधावी स्टूडेंट्स का सम्मान किया, शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना लक्ष्य
उडवाला स्कूल में प्रवेशोत्सव पर जागरूकता रैली:मेधावी स्टूडेंट्स का सम्मान किया, शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना लक्ष्य
चूरू : प्रवेशोत्सव के अवसर पर भव्य रैली एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उडवाला में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।
रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गाँव के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “शिक्षा है अधिकार, इसे अपनाएँ हर बार” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आमजन को शिक्षा का महत्व बताया।

समाजसेवी जियाराम सिवल ने सभी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 500-500 रुपए नगद प्रोत्साहन राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया। ग्रामवासियों ने भी रैली का स्वागत करते हुए शिक्षा अभियान को समर्थन दिया।
प्रधानाचार्य डॉ मदन लाल पिलानिया ने बताया कि प्रवेशोत्सव के माध्यम से विद्यालय में अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092239

